Wednesday, August 24, 2016 at 11:02 PM फेस कवर कर वाहन चलाने वाली महिलाओं और लड़कियों को एसीपी ने चेतावनी देकर जाने दिया। एसीपी रिचा ने कहा कि दिन में मुंह कवर कर जा रही 46 महिलाओं लड़कियों को रोककर चेक किया गया, लेकिन किसी भी लड़की और महिला को इस संबंधी जानकारी नहीं थी कि पुलिस कमिश्नर की तरफ से इस संबंधी पाबंदी लगाई हुई है और ऐसा करने वालों के खिलाफ 188 के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। जानकारी का अभाव होने के कारण उन्होंने लड़कियों को केवल चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में फेस कवर कर जाती है तो उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर दिया जाएगा। अमृतसर | दोपहिया वाहनों पर फेस कवर करके जा रही लड़कियों और महिलाओं को भी सोमवार दोपहर को राम बाग चौक में रोककर एसीपी ईस्ट रिचा अग्निहोत्री ने चेक किया। इस दौरान लड़कियों से मुंह कवर करने का कारण पूछा गया और साथ ही बताया कि इस पर पाबंदी है, लेकिन महिलाओं और लड़कियों ने साॅरी बोल और यह कहकर अपनी जान छुड़वाई कि उन्हें इस संबंधी जानकारी नहीं है। वह भविष्य में वाहन पर जाते समय अपने मुंह कपड़े के साथ कवर नहीं करेंगी। एसीपी ने इन्हें भी चेतावनी देकर जाने दिया।