10/28/2016

टाटा ग्रुप से 5 गुना तक ज्यादा अमीर हैं ये कंपनियां, जानिए कितनी है दौलत

नई दिल्ली। टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा कॉरपोरेट ग्रुप है, जिसमें 100 से ज्यादा कंपनियां शामिल है। टाटा ग्रुप की कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 8 लाख करोड़ रुपए हैं। इसमें 4.70 लाख करोड़ रुपए अकेले टीसीएस की मार्केट कैप है। इस लिहाज से टीसीएस देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। लेकिन दुनिया में ऐसी कई कंपनियां हैं, जिनकी वैल्यू पूरे टाटा ग्रुप से कई गुना ज्यादा है। इनमें से अधिकतर कंपनियां अमेरिका की हैं। जानिए ऐसी कंपनियों के बारे में..

एप्पल
मार्केट कैप- 42 लाख करोड़ रुपए
मार्केट कैप के लिहाज से एप्पल दुनिया की सबसे अमीर कंपनी है। कंपनी की कुल मार्केट कैप 42 लाख करोड़ रुपए है। मार्केट कैप के अलावा एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी कैश रिच कंपनी भी है। 2015तक एप्पल के पास 21,500 करोड़ डॉलर (14.4 लाख करोड़) कैश था। हाल में एप्पल को दुनिया का सबसे वैल्युएबल ब्रांड का खिताब दिया गया है।

अल्फाबेट
मार्केट कैप-37 लाख करोड़ रुपए

अल्फाबेट, गूगल की पैरेंट कंपनी है। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक मार्केट कैप के लिहाज से अल्फाबेट दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। नैसडेक पर लिस्टेड अल्फाबेट का एक शेयर 55 हजार रुपए का है, जबकि काम करने के लिहाज से गूगल दुनिया की सबसे बेस्ट कंपनी मानी जाती है। भारत में गूगल के 4 जगह ऑफिस हैं, जो हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई और गुड़गांव में हैं।

माइक्रोसॉफ्ट
मार्केट कैप-32 लाख करोड़ रुपए

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। कंपनी के स्टॉक ने हाल ही में अपने ऑल टाइम हाई लेवल को छुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के इंडिया में कई जगह ऑफिस हैं, जबकि इसका हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। टाटा ग्रुप के मुकाबले माइक्रोसॉफ्ट 4 गुना ज्यादा बड़ी कंपनी है।


एक्सॉन मोबिल
मार्केट कैप- 25 लाख करोड़ रुपए

एक्सॉन मोबिल दुनिया की चौथी सबसे मूल्यवान और टाटा ग्रुप के मुकाबले तीन गुना ज्यादा बड़ी कंपनी है। वहीं देश की सबसे मूल्यवान कंपनी टीसीएस के मुकाबले यह 5 गुना ज्यादा बड़ी है। एक्सॉन मोबिल ऑयल एंड नेचुरल गैस बिजनेस से जुड़ी अमेरिकी कंपनी है। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 76 हजार रुपए है।

बर्कशायर हैथवे
मार्केट कैप- 24 लाख करोड़ रुपए

बर्कशायर हैथवे, वारेन बफे की कंपनी है जो अमेरिका के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे मूल्यवान कंपनी है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड इस कंपनी के एक स्टॉक की कीमत करीब 2.15 लाख डॉलर (1.46 करोड़ रुपए) है। बर्कशायर हैथवे के मालिक वारेन बफे दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं। वारेन बफे की कुल दौलत करीब 6080 करोड़ डॉलर (4 लाख करोड़ रुपए) है, जिसे वे दान में देने का ऐलान कर चुके हैं।